{"_id":"c312dc15e19c7e6cc6139ad260d15f3c","slug":"crime-news-hindi-news-266","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर युवती को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर युवती को पीटकर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में ब्याही एक युवती को दहेज की खातिर ससुरालियों ने पीटकर घर से भगा दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों बताई। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर कोखराज कोतवाली पुलिस पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी बाजार की रहने वाली सपना जायसवाल की शादी करीब दो साल पहले महाराष्ट्र के त्रिमूर्ति नगर नागपुर निवासी बृजेश के साथ हुई थी। विवाहिता के बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की खातिर उसे यातनाएं देने लगे। हद तो तब पार कर दिया जब मांग नहीं पूरी होने पर चार महीने पहले पीटकर घर से निकाल दिया। ससुरालियों की पिटाई के बाद विवाहिता मायके पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई।
जिसे लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। इसके बाद भी ससुराल वाले विवाहिता को साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। सोमवार को पिता के साथ कोखराज कोतवाली पहुंची पीड़िता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि मामला दूसरे प्रांत से जुड़ा है। मुकदमा संबधित थाने को स्थानांतरित कर दिया जाएगा।