{"_id":"ba9db62c5df9f3e279abcfaf889b938c","slug":"crime-news-hindi-news-265","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पड़ोसी के घर मचाया उत्पात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने पड़ोसी के घर मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के कादिराबाद गांव में रविवार को दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर उत्पात मचाया। तोड़फोड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने अधेड़ को पीट दिया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
कादिराबाद गांव निवासी बिन्देश्वरी प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी से उसकी रंजिश चल रही है। इसी अदावत में रविवार शाम पड़ोसी साथियों उसके घर पर पहुंचा और कहासुनी करने लगा। इसके बाद पड़ोसी ने घर में घुसकर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमलावरों ने अधेड़ को पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दबंगों की पिटाई के बाद कोतवाली पहुंचे भुक्तभोगी ने नामजद तहरीर पुलिस को दी।