फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

भूमि विवाद में सौतेले भाई को मार डाला

Sun, 16 Aug 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 16 Aug 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
crime news
भूमि विवाद और खेत में हैंडपंप का पानी जाने की अदावत में शनिवार शाम सौतेले भाई ने अधेड़ पर कुल्हाड़ी से हमला बोल मौत के घाट उतार दिया। वारदात अंजाम देने के बाद अभियुक्त भाई रक्तरंजित कुल्हाड़ी लहराते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक की पत्नी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के अतरसुइया गांव निवासी जग्गा यादव (42) पुत्र रामदेव का शनिवार की शाम हैंडपंप का पानी खेत में जाने की बात को लेकर सौतेले भाई अर्जुन से कहासुनी हो गई। तीखी झड़प के दौरान आग बबूला सौतेले भाई ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। गर्दन पर कुल्हाड़ी लगने से  मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात अंजाम देने के बाद हत्या अभियुक्त रक्त रंजित कुल्हाड़ी लहराते हुए भाग निकला। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले भी दोनों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


वह तभी से गुस्से में था। दिन दहाडे़ अधेड़ की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ चायल, एसओ सरायअकिल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी गंगिया देवी ने बताया कि सुबह हैंडपंप के पानी की निकासी को लेकर उसकी झड़प हुई थी। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी गंगिया देवी की तहरीर पर सौतेले भाई अर्जुन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ रज्जनलाल ने बताया कि पुलिस घटना की तफ्तीश और अभियुक्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed