फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

बदमाशों ने रिटायर्ड इंजीनियर को पीटकर मार डाला

Sun, 16 Aug 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 16 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
crime news
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बा स्थित भवंस मेहता कैंपस में रहने वाले एक रिटायर्ड इंजीनियर को शुक्रवार रात नकाबपोश सशस्त्र लुटेरों ने पीट-पीटकर मार डाला। बदमाशों की पिटाई से घायल उनकी पत्नी की हालत अस्पताल में गंभीर बनी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


भरवारी स्थित भवंस मेहता कैंपस निवासी कृपाशंकर टैगोर (80) रिटायर्ड इंजीनियर थे। उनके दो बेटे इलाहाबाद में रहते हैं। कृपाशंकर पत्नी केशपति के साथ 40 साल से भरवारी में ही रह रहे थे। शुक्रवार रात उनके घर के चैनल का ताला तोड़कर भीतर घुसे नकाबपोश सशस्त्र लुटेरों ने दंपती को बंधक बना जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर दोनों को पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आलमारी का ताला तोड़कर  50 हजार नगदी समेत करीब एक लाख रुपये के जेवरात और अन्य सामान समेटकर भाग निकले। खून से लथपथ दंपती की चीख सुन मोहल्ले के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस के साथ दंपती के बेटों को देते हुए  उन दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बदमाशों की पिटाई से जख्मी रिटायर्ड इंजीनियर की मौत हो गई जबकि पत्नी जीवन और मौत के बीच झूल रही है। लूट और हत्या की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पकंज चार थानों की पुलिस के तथा डाग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद एसओ को घटना के खुलासे का निर्देश दिया। मृतक के बेटे अवनी टैगोर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। भरवारी कस्बे में हुई लूट और वृद्ध की मौत से लोग दहशतजदा हैं। बताया जा रहा है कि वर्ष 1991 में भी दंपती के घर लूटपाट की वारदात हुई थी। उस घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed