फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

Sun, 16 Aug 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 16 Aug 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime news
करारी इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक महीनों उसकी अस्मत लूटता रहा। दरिंदगी के बाद वह सऊदी अरब फरार हो गया। युवती के गर्भवती होने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। युवक के घर वालों पर पीड़ित परिवार ने शादी का दबाव बनाया तो युवक के विदेश से वापस आते ही शादी कराने का आश्वासन देकर गर्भपात करा दिया। मगर इसके बाद दरिंदे के परिजन भी शादी से मुकर गए। परेशान पीड़िता ने शनिवार को नामजद तहरीर करारी पुलिस को दी। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को साल भर पहले गांव के ही एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर युवक लगातार उसकी अस्मत से खेलता रहा। महीनों दरिंदगी करने के बाद वह कमाई करने के लिए सऊदी अरब चला गया। इधर, युवती के गर्भवती होने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों के कर्रा करने पर युवती ने आपबीती बताई।  पीड़िता के पिता की मानें तो दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। इसमें युवक के घर वालों ने अरब से उसके वापस आते ही शादी कराने का वादा किया था। इसके बाद उनके कहने पर ही  पीड़िता का गर्भपात करा दिया गया। मगर भ्रूण हत्या के बाद धोखेबाज युवक और उसके परिजन शादी से मुकर गए। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुराचार की एफआईआर दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की तफतीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed