{"_id":"facefc090ce3bc58356acff0b2257e7d","slug":"crime-news-hindi-news-247","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने रसोइया से किया दुष्कर्म का प्रयास, जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने रसोइया से किया दुष्कर्म का प्रयास, जेल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 16 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में शनिवार को स्वाधीनता दिवस पर एक शिक्षक ने रसोइया के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर शिक्षक ने नौकरी से निकालने और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। शिक्षक के चंगुल से छूटी पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता गांव के ही प्राथमिक स्कूल में रसोइया है। बताया कि शनिवार को वह स्वाधीनता दिवस पर स्कूल गई थी। सुबह उसे अकेली देख शिक्षक ने सामान देने के बहाने कमरे में बुलाया। कमरे पहुंचते ही शिक्षक ने उसे दबोच लिया और जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। शिक्षक की नीयत भांप रसोइया खुद को छुड़ाते हुए शोर मचाने लगी।
उसके शोर मचाने पर शिक्षक ने उसे स्कूल से निकालने और शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। शिक्षक की करतूत की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली। एसओ ने बताया पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। अभियुक्त शिक्षक का चालान कर दिया गया है। शिक्षक की करतूत से गांव के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।