फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

कौशाम्बी में डकैतों का तांडव

Sun, 16 Aug 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 16 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime news
शुक्रवार और शनिवार की रात दोआबा में डकैतों ने जमकर तांडव किया। करारी के बदलेपुर गांव में फौजी का तो चरवा में बैंक कर्मी का घर खंगाल ले गए। दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने कुनबे को बंधक बनाकर नगदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की पिटाई से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामसूरत इलाहाबाद स्थित एक बैंक शाखा में कैशियर हैं। शनिवार को वह परिवार के साथ गांव आए थे। रात में खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ सो रहे थे। रात में दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे बदमाशों ने दंपती समेत बहन मीना देवी को बंधक बना बेरहमी से पीटने के बाद घर में रखी नगदी समेत सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़े आदि समेट ले गए। इसी तरह करारी थाना क्षेत्र के बदलेपुर गांव निवासी गुलाब सिंह के दो बेटे फौज में हैं। गांव में रहकर वह किसानी करता है।
विज्ञापन


 रात में नकब काटकर घर के भीतर घुसे बदमाशों ने दंपती को बंधक बना एक कमरे में बंद कर गहने आदि की बाबत पूछना शुरू किया। दंपती के इंकार करने पर बदमाशों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद आलमारी आदि का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये के गहने, बर्तन, कपड़े आदि उठा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद दंपती का शोर सुन गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस अफसर डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed