फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

कौशाम्बी में रिटायर्ड इंजीनियर समेत दो की हत्या

Sun, 16 Aug 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 16 Aug 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime news
कौशाम्बी में शुक्रवार रात रिटायर्ड इंजीनियर समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। कोखराज के भरवारी कस्बे में लूटपाट करने आए नकाबपोश बदमाशों ने रिटायर्ड इंजीनियर की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी को भी मरणासन्न कर दिया। उधर, सरायअकिल के अतरसुइया गांव में सौतेले भाई ने मामूली विवाद में अधेड़ को कुल्हाड़ी से वार कर मौत की नींद सुला दिया। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी भवंस मेहता कैंपस निवासी कृपाशंकर टैगोर (80) पुत्र साहब सिंह टैगोर रिटायर्ड इंजीनियर थे। उनके दो बेटे इलाहाबाद में रहते हैं। कृपाशंकर पत्नी केशपति के साथ 40 साल से भरवारी में रह रहे थे। शुक्रवार रात चैनल का ताला तोड़कर घर के भीतर घुसे नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती को पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार नगदी समेत करीब एक लाख के जेवरात समेट ले गए। खून से लथपथ दंपती की चीख सुन मोहल्ले के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ दंपती के बेटों को देते हुए उन दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गए। मगर  वहां घायल इंजीनियर की मौत हो गई जबकि पत्नी जीवन और मौत से जूझ रही है। मृतक के बेटे अवनी टैगोर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


उधर, शनिवार सुबह सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के अतरसुइया गांव निवासी जग्गा यादव (45) को सौतेले भाई ने कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी गंगिया देवी ने बताया कि सुबह हैंडपंप के पानी की निकासी को लेकर उसकी झड़प हुई थी। दिनदहाड़े अधेड़ की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सीओ चायल और कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी गंगिया देवी की तहरीर पर सौतेले भाई अर्जुन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed