फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

संदिग्ध दशा में युवक की मौत

Tue, 11 Aug 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 11 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव में सोमवार की रात एक युवक की संदग्धि दशा में मौत हो गई। चर्चा है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाए इसे लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव निवासी सोनू (20) पुत्र दिनेश कुुमार पिता के साथ किसानी का काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात वह परिवार के साथ खाना-पीना करने के बाद छत पर सो रहा था। रात अचानक युवक की हालत बिगड़ती देख घर-परिवार के लोग जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते युवक की सांसे थम चुकी थी। चर्चा है कि युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।
विज्ञापन


सुबह सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे से लेते हुए घटना के बावत परिजनों से पूंछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने मौत को गले क्यों लगाया इसे लेकर परिवार के साथ गांव के लोग भी स्तब्ध है। युवक की मौत के बाद से गांव में तामम तरह की चर्चाएं है। चौकी प्रभारी टेंवा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के आत्मघाती कदम उठाए जाने की वजह खंगाली जा रही है। इस बावत परिजन भी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद की सच्चाई से पर्दा उठेगा। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed