{"_id":"194307597f13bcf0c030dc340637537b","slug":"crime-news-hindi-news-223","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पड़ोसन से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर पड़ोसन से दुराचार की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में रविवार रात पड़ोसी युवक ने पड़ोसन के साथ दुराचार का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने मनचले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता रविवार रात छत पर अकेली सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। बताया कि रात में पड़ोसी युवक दीवार फांदकर उसके पास पहुंचा और सोते समय दुराचार का प्रयास करने लगा। इस पर वह शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसका मुंह दबा लिया। फिर भी वह खुुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाते हुए चिल्लाने लगी।
ग्रामीणों को आते देख युवक विवाहिता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सोमवार सुबह घर लौटे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।