फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

दस रुपये के लिए साथी का फोड़ दिया सिर

Mon, 10 Aug 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 10 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime news
उधार दिए पैसों में 10 रुपये कम देने को लेकर हुई कहासुनी के
विज्ञापन
दौरान एक युवक ने अपने ही दोस्त को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पिटाई से घायल की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव के मैकूलाल पुत्र महंगू लाल ने बताया कि तीन महीने पहले उसने गांव के ही अपने एक साथी को दो सौ रुपये उधार दिया था। शनिवार को मांगने पर उसने 190 रुपये वापस कर दिया था। रविवार की सुबह मैकू बकाया 10 रुपये मांगने दोस्त के घर पहुंच गया।

दूसरे ही दिन 10 रुपये का तगादा लेकर आने से वह आग बबूला हो गया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। नोक-झोंक के दौरान ही तैश में आए युवक ने मैकूलाल की पिटाई कर दी। डंडे से प्रहार करके उसका सिर फोड़ दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। मारपीट होती देख दौड़े गांववालों ने बीच बचाव किया। उधर, ग्रामीणों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए चला गया। वहीं खून से लथपथ मैकूलाल पुरामुफ्ती थाने पहुंचा और मारपीट की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने हमलावर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed