फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

नशेड़ी ने विवाहिता को चाकू मार किया लहूलुहान

Mon, 10 Aug 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 10 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत एक युवक ने रविवार की सुबह कांशीराम कालोनी समदा की एक विवाहिता पर प्राणघातक हमला बोल दिया। कहासुनी के दौरान हमलावर ने चाकू से जख्मी कर उसे छत से नीचे फेंकने की कोशिश की। चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोगों के दौड़ने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकला। हमले में जख्मी विवाहिता ने हमलावर के खिलाफ नामजद तहरीर मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव के समीप स्थित कांशीराम कालोनी की उमिता देवी (32) पत्नी राजू ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 8 बजे वह खाना बना रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक शराब के नशे में धुत होकर उसके घर आ गया। आते ही उसने पति राजू की बाबत पूछताछ की। बाहर कहीं होने की बात कहने पर वह उससे ही भिड़ गया। अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसकी पिटाई की। जान बचाकर जब वह भागी तो चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। यही नहीं जब वह फिर भागने की लगी तो उसे दबोचकर छत से नीचे फेंककर मार डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 हालांकि जब तक वह अपने मकसद में कामयाब होता इससे पहले ही चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख हमलावर उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पड़ोसी के हमले में जख्मी विवाहिता सीधे मंझनपुर कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। एसओ ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई है। घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं घटना के संदर्भ में लोगों का मानना है कि हमलावर का विवाहिता के पति से किसी तरह का मनमुटाव होगा। इसी कारण उसने यह हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed