{"_id":"5a8b5e4234c9c5ff43295379ea91e422","slug":"crime-news-hindi-news-193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के टुकड़े के लिए जान का दुश्मन बना भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के टुकड़े के लिए जान का दुश्मन बना भाई
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
जमीन बंटवारे को लेकर सरायअकिल के दरहा गांव में बुधवार रात अधेड़ दंपती को दबंगों ने पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे और मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए दंपती की जान बचाई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के दरहा गांव निवासी रामभवन पुत्र बाबू लाल किसान है। बताया कि जमीन बटवारे को लेकर सगे भाई से उसका विवाद चल रहा है। जमीन के एक टुकड़े के लिए भाई जान का दुश्मन बन बैठा है। बुधवार की शाम अधेड़ दंपती घर के सामने बरामदे में सो रहे थे। आधी रात भाई अपने साले के साथ पहुंचा और सोते समय दंपती को पीटकर अधमरा कर दिया। दंपती की चीख सुन मोहल्ले के लोग भागकर घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों के विरोध करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भुक्तभोगी दंपती की तहरीर पर पुलिस ने अधेड़ के भाई समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। भाई की पिटाई के बाद से भुक्तभोगी दंपती डरे-सहमे हैं।