फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

शादी का झांसा दे दो माह तक किया दुराचार

Tue, 21 Jul 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 21 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
कोखराज इलाके की एक युवती से पहले पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर दुराचार किया। फिर शादी का झांसा देकर करीब दो महीने पहले लड़की को लेकर गांव से भाग गया। इस दौरान दुष्कर्म करने के बाद वह युवती को गांव छोड़कर भाग निकला। शादी से भी इंकार कर दिया। पंचायत में भी बात नहीं बनने पर मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने एसओ कोखराज को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने बताया कि 15 फरवरी को उसके परिजन बीमार छोटे भाई का इलाज कराने के लिए इलाहाबाद गए थे। घर में उसे अकेली देख पड़ोसी युवक बहाने से घर में आ गया था। इसने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर शादी का झांसा देकर आए दिन शारीरिक संबंध बनाने लगा। दो महीने पहले शादी करने की बात कहकर वह उसे घर से भगा ले गया। इस दौरान जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गांव के बाहर छोड़कर भाग निकला। युवक की दगाबाजी से परेशान युवती ने परिजनों को जानकारी दी। मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन घरवालों के दबाव बनाने के बाद भी युवक शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शकायत की। एसपी सत्यार्थ अनिरूद्घ पंकज ने एसओ कोखराज को जांच करके युवक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed