{"_id":"24928845e7f6ce2ab911ab63a6c64018","slug":"crime-news-hindi-news-1064","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बालक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से बालक जख्मी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां-बाबा के साथ संगम स्नान को जा रहा म्योहर गांव का 10 वर्षीय बालक बाइक की टक्कर लगने से जख्मी हो गया। घायल बालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी राम प्रताप सोमवार को माघ महीने में संगम नहाने के लिए बहू और नाती कल्लू (10) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इलाहाबाद जा रहे थे। सभी लोग बस पकड़ने के लिए बेनीराम कटरा बाजार में बैठे थे। इस दौरान जैसे ही बस आई सभी लोग दौड़े। तभी सड़क पार करते समय कल्लू को सामने से आए बाइक सवार एक युवक ने टक्कर मार दी। बाइक की चपेट में आने से कल्लू गिरकर गंभीररूप से जख्मी हो गया। घायल बच्चे को परिवार के लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।