{"_id":"96562d29987defb3e770029bbdd49f2d","slug":"crime-news-hindi-news-1063","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में बाइक लुटेरा जख्मी, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटना में बाइक लुटेरा जख्मी, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चाकू मारकर बीमा एजेंट की बाइक लूटकर भाग रहा बदमाश सोमवार की शाम मार्ग हादसे में गंभीररूप से जख्मी हो गया। लुटेरे की हालत नाजुक देख उसे एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद ले जाया गया है। जबकि बदमाश के हमले में जख्मी बीमा एजेंट और दूसरी बाइक के सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के करनपुर सौरई गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र गणेश प्रसाद (32) बीमा एजेंट है। सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे वह मंझनपुर से घर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सिराथू मार्ग पर पतौना पुल के समीप पहुंची। तभी एक अज्ञात युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। वीरेंद्र ने बाइक रोककर उसे लिफ्ट दे दी। उधर, मलाकसद्दी गांव के समीप पहुंचने पर लिफ्ट लेकर बाइक पर सवार युवक ने वीरेंद्र को रोका। रूकते ही उसने चाकू दिखाकर बाइक छीन ली। विरोध करने पर उसने बीमा एजेंट पर चाकू से हमला भी कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। बीमा एजेंट को जख्मी करके वह उसकी बाइक लेकर भागा, लेकिन खोदायगंज गांव के समीप सामने से आ रहे अंधावां गांव निवासी भरतलाल की बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
बाइकों की इस भिड़ंत में दोनों गिरकर जख्मी हो गए। इधर, तब तक बाइक लूटे जाने की सूचना लगने पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो चुकी थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जख्मी पड़े लुटेरे और घायल बाइक सवार को लेकर जिला अस्पताल आई। जहां बाइक लुटेरे की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस उसे लेकर इलाहाबाद गई है। बाइक लूट और लुटेरे के दुर्घटना में जख्मी होने की सूचना पर एसपी, सीओ आदि ने भी पहुंचकर घटना की छानबीन की। जख्मी होकर बेहोश होने के कारण लुटेरे का नाम-पता खबर लिखे जाने तक पुलिस भी नहीं जा सकी है।