{"_id":"0985588d93b7acb591735f61f803b638","slug":"crime-news-hindi-news-1062","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरूआ गांव में दबंग ने दिखाई दादागीरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरूआ गांव में दबंग ने दिखाई दादागीरी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भूमि विवाद में रविवार की शाम बेरूआ गांव के दबंग ने पड़ोसी के पशुवाड़े को जमींदोज कर दिया। मलबे में दबने से 3 जानवरों की मौत हो गई। विरोध करने पर हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। नामजद तहरीर के बाद भी चरवा पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत एसपी से की है। पुलिस अधीक्षक ने एसओ चरवा को प्रकरण की जांच करके हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
चरवा थाना क्षेत्र के बेरूआ गांव निवासी गनेशी लाल पुत्र झुरई सुअर पालक है। उसका गांव के ही एक परिवार से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में रविवार की शाम पड़ोसी ने आधा दर्जन अन्य लोगों के साथ उसके पशुवाड़े को गिरा दिया। पशुवाड़े के मलब में दबने से तीन जानवरों की मौत हो गई। पशुवाड़ा गिराया जाता देख गनेशी लाल भागकर वहां पहुंचा, तो हमलावरों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया।
पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। गनेशीलाल की मानें तो इससे पहले भी इन्हीं लोगों ने पशुवाड़े में जहर मिला आटा फेंक दिया था। जिसे खाने से उसके 6 जानवरों की मौत हो गई थी। इन दोनों घटनाओं की उसने नामजद तहरीर थाने में दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि उसे ही डांटकर भगा दिया। चरवा पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से भुक्तभोगी और उसका परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित ने सोमवार को मंझनपुर आकर घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ चरवा को जांच करके हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।