फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

जोगापुर गांव में चोरों का कहर

Mon, 01 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Mon, 01 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में रविवार की रात चोरों का कहर बरपा। तीन घरों की कुंडी तोड़कर चोरी का प्रयास हुआ। घरों में तो चोरी करने में बदमाश नाकाम रहे, लेकिन इस दौरान वे दो किसानों की एक-एक भैंस खोलकर हांक ले गए। चोरी गई भैंसों की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। एसओ ने बताया कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में रविवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। गांव पहुंचे चोरों ने राजबली, हीरालाल और महेश कुमार के घर की कुंडी तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि घरों में चोरी करने में बदमाश नाकाम रहे। इस पर चोर रामबली और हीरालाल के पशुशाला में बंधी एक-एक भैंस खोली और उसे हांक ले गए। सुबह जब गांव के लोग जागे, तो घरों की टूटी कुंडी और पशुशाला से दो भैंस गायब देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी लगते ही गांववाले जुट गए। लोगों ने घरों में चोरी करने के प्रयास और दो भैंस चोरी होने की सूचना कौशाम्बी थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। दोनों किसानों की तहरीर पर पुलिस ने जानवर चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित किसानों की मानें तो चोरी गई भैंस की कीमत कम से कम 40-40 हजार रुपये है। मामले में एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed