फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

मोंगरी कड़ा गांव से हजारों का सामान चोरी

Mon, 01 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Mon, 01 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
पइंसा के मोंगरी कड़ा गांव के एक व्यक्ति के घर में रविवार की रात चोरी हो गई। सेंध काटकर घुसे चोर 6000 की नगदी के अलावा गहने, कपड़े, बर्तन समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की सूचना पर सुबह पहुंची पइंसा पुलिस ने मौका मुआयना किया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के मोंगरी कड़ा गांव निवासी राजू मौर्य गरीब किसान है। वह मजदूरी भी करता है। रविवार की रात घर के पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोर घुस गए। कमरे और संदूक का ताला तोड़कर चोर मजदूरी से मिला 6000 रुपये के अलावा चांदी के जेवर, पीतल, स्टील के बर्तन, कपड़े, कंबल, चादर के अलावा, गेंहू, चावल आदि खाद्यान्न समेत लगभग 50-60 हजार रुपये का सामान ले भागे। घर में चोरी होने की जानकारी घरवालों को सुबह सोकर उठने पर हुई। मकान में लगी सेंध, कमरे, संदूक का टूटा ताला और सामान गायब देख घरवालों के होश उड़ गए। चीख-पुकार पर गांववाले जमा हो गए।
विज्ञापन


 ग्रामीणों की सूचना पर पइंसा पुलिस भाई। मौका मुआयना करके पुलिस ने पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मुआयने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पइंसा मोहम्मद हाशमी ने बताया कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं गांव में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed