फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

विवाहिता की पड़ोसी युवकों ने लूटी इज्जत

Mon, 01 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Mon, 01 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime news
खेत में काम कर रही सैनी इलाके की एक विवाहिता के साथ रविवार की दोपहर गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने की कोशिश पर उसकी पिटाई की। मनमानी करने के बाद दोनों युवक धमकियां देते हुए भाग निकले। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने सोमवार को शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ सैनी को घटना की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं एसओ सैनी दिनेश कुमार ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन



सैनी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता रविवार की दोपहर करीब खेत में काम कर रही थी। उसे खेत में अकेली देख पड़ोस के दो युवक वहां पहुंच गए। युवकों ने उसे दबोचा और बगल स्थित अरहर के खेत में घसीट ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की। चीखने-चिल्लाने की कोशिश करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आबरू लूटने के बाद दोनों युवक घटना का किसी के सामने जिक्र करने पर उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


युवकों के चंगुल से छूटी विवाहिता रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को दोनों युवकों की कारस्तानी बताई। घटना सुनते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर सैनी कोतवाली गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि नामजद तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इलाकाई पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर विवाहिता और उसके परिवार के लोगों ने सोमवार को मंझनपुर आकर एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ सैनी को प्रकरण की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले में एसओ सैनी दिनेश कुमार ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके सामने नहीं आई है। यदि तहरीर मिलती है, तो जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed