फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime kaushambi current

करंट से झुलसे युवक की मौत

Thu, 07 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 07 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी थाने के मुस्तफाबाद गांव में बुधवार की सुबह हाई वोल्टेज करंट छू जाने से एक युवक झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कौशाम्बी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाने के गोपसहसा विद्युत उपकेंद्र से मुस्तफाबाद गांव को 11 हजार वोल्ट की लाइन गई है। मंगलवार की रात लाइन में फॉल्ट होने की वजह से गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया था। बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे गांव का उदयभान (20) पुत्र अवधेश कुमार लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ गया।
विज्ञापन


फॉल्ट बनाते समय करंट लगने से वह झुलस कर गिर गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उसे इलाज के लिए इलाहाबाद ले जा रहे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर जैसे ही घर के अन्य सदस्यों को मिली तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर कौशाम्बी पुलिस मृतक के घर पहुंची और पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed