फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kaushambi

दीवार फांदकर चोर खंगाल ले गए गृहस्थी

Tue, 16 Jun 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Tue, 16 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime in kaushambi
बेखौफ चोरों ने रविवार की रात तिल्हापुर बाजार के एक व्यक्ति का मकान खंगाल लिया। दीवार फांदकर चोर कमरे का ताला तोड़कर नगदी, गहने, बर्तन, कपड़े समेत करीब दो लाख रुपये का सामान पार किया है। सुबह घर का  सामान बिखरा देख पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच के साथ चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।  पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चायल कस्बा निवासी कैसर अली करीब 10 साल से तिल्हापुर मोड़ बाजार में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। रविवार की रात परिवार के लोग छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन


रात दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे और संदूकों का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने, बर्तन कपड़े आदि करीब दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई। आंगन में बिखरा सामान और कमरे-संदूक का ताला टूटा देख घर की महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं  बाजार में हुई चोरी की घटना के बाद से लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से ही गांव-गांव चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed