{"_id":"04341e429caa6edb594962ace0f83c79","slug":"crime-hindi-news-542","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्मत के लुटेरे ने सात फेरे से किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्मत के लुटेरे ने सात फेरे से किया इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा इलाके की रहने वाली एक युवती की शादी घरवालों ने पुरामुफ्ती क्षेत्र के युवक से तय की थी। रिश्ता तय होने के बाद युवक बहाने से उससे मिलता रहा। आरोप है कि इस दौरान उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। मनमानी करने के बाद अब युवक ने शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि तीन साल पहले पड़ोसी गांव (पुरामुफ्ती क्षेत्र) के युवक से घरवालों ने उसका रिश्ता तय किया था। रिश्ता तय होने पर युवक बहाने से उससे मिलने लगा। इतना ही नहीं उसने घर आना-जाना भी शुरू कर दिया। रिश्ता तय होने से घरवाले भी उसके घर आने को लेकर कोई एतराज नहीं करते थे। युवती की मानें तो शादी तय होने की बात को लेकर युवक ने उससे शारीरिक संबंध भी बना लिए। इधर, सप्ताहभर पहले अचानक युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया।
युवक की इस दगाबाजी से युवती के साथ ही उसके परिवारवाले भी सन्न हैं। युवती के परिजनों ने बिरादरीवालों के साथ जाकर युवक के घरवालों से मुलाकात की। पंचायत के बाद भी युवक शादी को राजी नहीं हुआ। इससे पूरा परिवार परेशान है। इधर, युवती ने बृहस्पतिवार को मंझनपुर आकर मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी रतनकांत पांडेय ने एसओ सरायअकिल को प्रकरण की गंभीरता से जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।