फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

संदिग्ध दशा में अधेड़ की मौत

Thu, 23 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 23 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
सैनी स्थित कृषि फार्म परिसर में बुधवार की सुबह अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना और क्षत-विक्षत था। शव मिलने की खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर  एसपी रतनकांत पांडेय भी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डाग स्कवायड टीम के साथ पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस शव की शिनाख्त को घंटों परेशान रही, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधेड़  बाजार में घूमता रहता था। मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन


कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर सैनी से कड़ा जाने वाले मार्ग पर कृषि फार्म स्थित है। इसी कृषि फार्म के भीतर कच्चा रास्ता है। बुधवार सुबह गांव के लोग इसी रास्ते से खेत की ओर जा रहे थे, तभी फार्म हाउस में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की क्षत-विक्षत लाश दिखी। अधेड़ का शव देखते ही गांववाले सन्न रह गए। कृषि फार्म में शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव दो-तीन दिन पुराना है। वहीं सड़ने के कारण इससे तीखी दुर्गन्ध भी आ रही थी।
विज्ञापन



इससे मौके पर लोगों का खड़ा होना मुश्किल था। सूचना पर सैनी कोतवाली पुलिस के साथ ही एसपी रतनकांत पांडेय भी पहुंचे। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड टीम बुलाकर एसपी ने घटना की जांच कराई। हालांकि अधेड़ की मौत के कारणों का कोई क्लू पुलिस को नहीं मिल सका। पुलिस का दावा है कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं है।  एसपी ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही अधेड़ की मौत के  कारणों का पता चलेगा। उधर, स्थानीय लोग अधेड़ की कहीं हत्या करके शव यहां ठिकाने लगाए जाने का भी कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed