फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

आदित्य हत्याकांड में शामिल शूटर रामेंद्र गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 18 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
भगवतपुर गांव के पूर्व प्रधान के बेटे आदित्य उर्फ विजय सिंह की हत्या में शामिल शूटर रामेंद्र को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस को मोबाइल और सिम भी मिला है। पुलिस का दावा है कि जेल में बंद लखटकिया ने रामेंद्र के साथ मिलकर ही हत्या की साजिश रची थी। हत्या की 80 हजार रुपये में सुपारी दी गई थी। पुलिस हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बता दें कि पिपरी कोतवाली के भगवतपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह के बेटे आदित्य उर्फ विजय (22) की 13 मार्च को दिनदहाड़े गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराह्न करीब तीन बजे आदित्य जब गांव के समीप एक दुकान के सामने खड़ा था। तभी पल्सर से आए दो युवकों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया था। दिनदहाड़े सनसनीखेज तरीके से की गई घटना में पूर्व प्रधान ने चिल्ला गांव के शातिर बदमाश लखटकिया, शूटर रामेंद्र उर्फ संजीव कुमार के साथ ही दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें लखटकिया तो पहले से ही जेल में बंद है।
विज्ञापन


पुलिस ने दूसरे नामजद रामेंद्र की तलाश शुरू की। एसओ पिपरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात उसे गांव के समीप से ही धरदबोचा गया। उसके पास से मोबाइल और सिम भी मिला है। इसी सिम और मोबाइल से बात करके उसने आदित्य की हत्या की साजिश रची थी। एसओ के मुताबिक आदित्य की हत्या के लिए इलाहाबाद के शूटरों को 80 हजार रुपये में सुपारी दी गई थी। इसमें से 40 हजार रुपये एडवांस के तौर पर शूटरों को दिए गए थे। रामेंद्र ने पूछताछ के दौरान इसकी जानकारी दी। पुलिस ने लिखापढ़ी करके रामेंद्र को जेल भेज दिया है। जबकि हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed