फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

बदमाशों ने 3 लाख लूटने को आढ़ती पर दागी गोली

Thu, 05 Mar 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Thu, 05 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
घर से सरायअकिल बाजार जा रहे आढ़ती पर बुधवार की सुबह सरेराह बदमाशों ने लूटपाट की नीयत से गोली दागी। हालांकि निशाना चूकने से आढ़ती बाल-बाल बच गया। चीख-पुकार और फायर की आवाज पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर भाग निकले। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का मानना है कि लूट की नीयत से हमला हुआ है।
विज्ञापन

\
सरायअकिल कस्बे का रहने वाला सचिन केसरवानी आढ़ती है। कुछ दिनों ने वह मीरापट्टी मुंडेरा में मकान बनाकर रहने लगा है। उसने बताया कि बुधवार की सुबह वह मीरापट्टी से तीन लाख रुपये लेकर सरायअकिल बाजार बाइक से आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव के समीप पहुंचा। तभी पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उसे रोकने की कोशिश की। हालांकि सचिन को इन बदमाशों पर शक हो गया। रुकने के बजाय उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इससे भन्नाए बाइक सवार एक युवक ने तमंचा निकालकर सचिन पर फायर कर दिया। हालांकि निशाना चूकने से वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


गोली दागे जाने से भयभीत आढ़ती शोर मचाते हुए तिल्हापुर मोड़ बाजार आ पहुंचा। वहां उसके रुकते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को एकत्र होते देख बदमाश भाग निकले। सूचना पर इलाकाई  पुलिस भी आई। मौका-मुआयना करने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पिपरी पीके यादव ने बताया कि गोली दागे जाने की बात फौरी तौर पर संदिग्ध लग रही है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। संभव है कि आढ़ती के पास पैसे होने की जानकारी कहीं से बदमाशों को लगी हो और उन्होंने लूट की कोशिश की हो। फिलहाल घटना से आढ़ती और इलाके के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed