{"_id":"a0f29f6db477f1a76aa93c57e0ef1c43","slug":"crime-hindi-news-1247","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में नाकाम युवकों ने विवाहिता के फाड़े कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म में नाकाम युवकों ने विवाहिता के फाड़े कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता के साथ बुधवार की सुबह दो युवकों ने दरिंदगी का प्रयास किया। युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के साथ विवाहिता के कपड़े फाड़ डाले। चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों को आता देख दोनों युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। एसओ ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बुधवार सुबह घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत में काम करने गए थे। विवाहिता के घर में अकेली होने का फायदा उठाते हुए गांव के दो युवक बहाने से उसके यहां पहुंच गए। इन दोनों ने विवाहिता को दबोचकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। हैवान बने युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ डाले। युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों के आने की आहट पर दोनों युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने से मारने की धमकी युवती को देते हुए भाग निकले। गांववालों ने युवती की हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए।
घटना की जानकारी लगते ही परिवार के लोग भागकर घर पहुंचे। परिजनों के साथ मंझनपुर कोतवाली आई विवाहिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव जाकर दबिश दी, लेकिन दोनों आरोपी युवक घर से फरार थे।