फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

इलाज के बहाने झोलाछाप ने लूटी आबरू

Mon, 29 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
इलाज के बहाने मंझनपुर इलाके के एक झोलाछाप डॉक्टर ने विवाहिता की आबरू लूट ली। युवती पेट में दर्द होेने पर दवा के लिए उसकी क्लीनिक पर गई थी। मामले की शिकायत लेकर शमसाबाद चौकी जाने पर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय पीड़िता को ही डांटकर भगा दिया। सोमवार को भुक्तभोगी की शिकायत पर एसपी ने एसओ मंझनपुर को घटना की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे पेटदर्द की दवा लेने एक झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक पर गई थी। आरोप है कि चेकअप के बहाने डॉक्टर ने क्लीनिक के भीतर बने एक कमरे में पड़े तख्त पर लेट जाने को कहा। जांच के दौरान उसने उसका मुंह दबा लिया और दुष्कर्म कर डाला। मनमानी करने के बाद कहीं भी किसी के सामने जुबान खोलने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। डॉक्टर की दरिंदगी का शिकार हुई विवाहिता भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। डॉक्टर की काली करतूत सुनकर घरवाले सन्न रह गए। घटना से रातभर सहमी रही विवाहिता दूसरे दिन सुबह शिकायत लेकर शमसाबाद चौकी पहुंची।
विज्ञापन


आरोप है कि चौकी पुलिस ने घटना की जांच और कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। 4 दिनों तक रिपोर्ट लिखाने को भटकती रही विवाहिता ने सोमवार को मंझनपुर आकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने मंझनपुर कोतवाली प्रभारी को प्रकरण की तस्दीक करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed