{"_id":"ab462b71dca066abe1e02523acd6cffe","slug":"crime-hindi-news-1237","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धदशा में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धदशा में विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्धदशा में सोमवार की दोपहर म्योहर गांव की एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में छत के हुक से उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। चर्चा है कि घरेलू कलह से तंग आकर उसने खुदकुशी की है। करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी तोताराम सरोज की शादी वर्ष 2011 में सुनीता देवी (24) के साथ हुई थी।
सोमवार को तोता राम खेत में काम करने गया था। दोपहर करीब 12.30 बजे वह घर लौटा, तो पत्नी की लाश फंदे से लटकती देख उसके होश उड़ गए। चीख-पुकार पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि मौत की जानकारी मायकेवालों को दे दी गई है। उनके आने का इंतजार है। उनके आने के बाद ही घटना की असलियत का पता चलेगा। फिलहाल फौरी तौर पर मामला खुदकुशी का ही प्रतीत हो रहा है।