फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

सरेराह छेड़खानी से भड़के बाराती, किया उपद्रव

Sat, 27 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime
शादी में शामिल लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर शुक्रवार की रात भरवारी कस्बे में जमकर बवाल हुआ। छेड़खानी से गुस्साए बारातियों ने मनचलों की तलाश में कस्बे के एक शादीघर में हमला कर दिया। जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग की। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना को नकारा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि किसी भी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच करके कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



भरवारी कस्बे में करारी मार्ग पर दो शादीघर हैं। शुक्रवार को दोनों मैरिज हाल में शादी थी। नई बाजार से उठकर एक बारात बैंडबाजे के साथ नाचते हुए शादीघर की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि इस शादी में शामिल होने के लिए एक युवती जा रही थी। पीछे उसके पिता भी थे। तभी वहां से गुजरे दो युवकों ने युवती के साथ अभद्रता कर दिया। विरोध करने पर उसके पिता के साथ हाथापाई की। आरोप है कि इन युवकों ने छेड़खानी के साथ युवती के गहने नोंचने की कोशिश की थी। सरेराह मनचलों के इस दुस्साहस से बाप-बेटी सहम गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आगे-आगे जा रहे बाराती रुक गए। जब बारातियों को घटना की जानकारी हुई, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। बारातियों को आशंका हुई कि युवती से अभद्रता करने वाले युवक बगल में स्थित शादीघर में गए हैं।
विज्ञापन


इस पर आक्रोशित बारातियों ने उस शादीघर में हमला कर दिया। मनचलों को खोजते हुए गुस्साए बारातियों ने शादीघर में जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने लाइसेंसी असलहा निकालकर हवा में गोलियां भी दाग दी। इससे सनसनी मच गई। शादीघर में बवाल की सूचना पर आई पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। घटना को लेकर घंटों कस्बे में हड़कंप मचा रहा। मामले में भरवारी चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें किसी भी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर घटना की जांच करके उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed