{"_id":"badb39bb0e32d41fb078fe3b9825e04f","slug":"crime-hindi-news-1224","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में पकड़ी गई दो लाख की शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशाम्बी में पकड़ी गई दो लाख की शराब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट पुलिस ने शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान यमुना पुल के समीप से पिकअप में लदी 150 पेटी देशी शराब पकड़ी। बरामद शराब की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस दौरान एक तस्कर को भी दबोचा है, जो बांदा जिले का रहने वाला है। एसओ ने बताया कि शराब खेप संभवत: प्रतापगढ़ जिले से बांदा जा रही थी। पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।
महेवाघाट पुलिस शुक्रवार की रात यमुना पुल के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक मालवाहक जीप को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। एसओ राम आसरे ने बताया कि इस पिकअप जीप से 150 पेटी देशी शराब मिली। पुलिस ने शराब के साथ एक व्यक्ति को भी धरदबोचा है। माना जा रहा है कि पकड़ी गई देशी शराब की कीमत करीब सवा दो लाख रूपये है। यह देशी शराब हरियाणा की बनी हुई है। पुलिस ने शराब लदे वाहन को कब्जे में लेते हुए पकड़े गए प्रमोद कुमार पुत्र भोला प्रसाद निवासी पुरइनिया कलिंजर बांदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक यह देशी शराब की खेप द्वाबा के रास्ते बांदा जिले में खपाने के लिए जा रही थी। पुलिस शराब की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
इससे पहले भी द्वाबा में पकड़ी जा चुकी है शराब
मंझनपुर(ब्यूरो)। द्वाबा में अर्से से मादक पदार्थो की तस्करी हो रही है। गैर प्रांतो से गांजा, अफीम के साथ देशी और विदेशी मदिरा की खपत द्वाबा में की जा रही है। एक मई को सैनी कोतवाली पुलिस ने हाइवे से तीन लाख रूपये की अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। एक जून को आबकारी पुलिस की टीम ने गुलामी पुर स्थित एक ढाबे से वियर लदी ट्रक को पकड़ा था। जिसमें 6 लाख रूपये की बियर लदी थी। 20 जून 2013 को पिपरी कोतवाली पुलिस ने काठगांव के ग्राम प्रधान पवन पटेल के निजी नलकूप से 20 लाख रूपये की देशी शराब बरामद कर चुकी है। 10 जनवरी 2015 को मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने कोड़र गांव के समीप से 55 हजार ही देशी शराब बरामद करते हुए प्रतापगढ़ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसी तरह 6 अगस्त 2015 को कोखराज पुलिस ने मूरतगंज के समीप से क्वालिस लदी कार से सवा लाख रुपये की देशी शराब बरामद की थी।