फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

नौकरी दिलाने के नाम 1.30 लाख रुपये की ठगी

Sat, 27 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
नौकरी दिलाने के नाम पर सत्तापक्ष के एक नेता ने कौशाम्बी क्षेत्र के कायमपुर गांव की विवाहिता से सवा लाख रुपये ऐंठ लिया। नौकरी नहीं मिलने पर विवाहिता ने पैसों की मांग की, तो उसे जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़िता की तहरीर पर कौशाम्बी पुलिस ने नेता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव की रहने वाली माया देवी ने बताया कि जाठी गांव निवासी सपा नेता ज्ञानचंद्र यादव ने शासन में अच्छी पकड़ बताते हुए उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी के नाम पर उससे 1.30 लाख रुपये करीब सालभर पहले लिया था। सालभर का समय बीतने के बाद भी जब विवाहिता को नौकरी नहीं मिली, तो पीड़िता और उसके परिवार के लोगों ने नेता से पैसों की मांग की। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को विवाहिता और उसके परिवार के अन्य सदस्य पैसा मांगने ज्ञानचंद्र यादव के घर गए। आरोप है कि विवाहिता और उसके परिवार के लोगों को देखते ही नेता आग बबूला हो गया। उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान तैश में आकर नेता ने उन लोगों को मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाकर भागे लोगों को मारने की धमकी दी। सत्तापक्ष के नेता की दंबगई से परेशान पीड़िता ने शुक्रवार को कौशाम्बी थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। माया देवी की तहरीर पर कौशाम्बी पुलिस ने जाठी गांव के रहने वाले ज्ञानचंद्र यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ कौशाम्बी अर्जुन सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपी नेता से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed