{"_id":"5f3fbbc0b3d94c68b8e321aa69e6d0e3","slug":"crime-hindi-news-1206","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बैंककर्मी के खाते से शातिर ने उड़ाया 25 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड बैंककर्मी के खाते से शातिर ने उड़ाया 25 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाबा में सक्रिय साइबर क्राइम के शातिर एक के बाद एक व्यक्ति को लाखों का चूना लगा रहे है। एटीएम कार्ड बदल कर वारदात को अंजाम दे रहे है। बृहस्पतिवार को करारी के रिटायर्ड बैंककर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ने दो बार में खाते से 25 हजार रुपया निकाल लिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को तब हुई जब मोबाइल पर खाते से रकम निकालने का मैसेज मिला। भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शातिर की तलाश शुरू कर दी है।
करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद मशरेकैन रिटायर्ड बैंक कर्मी है। बृहस्पतिवार की दोपहर उन्होंने बेटे मोहम्मद को एटीएम कार्ड देकर 25 हजार रुपये लाने के लिए भेजा था। कस्बा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम बूथ पर पैसा निकालने के लिए मोहम्मद पहुंचा। यहां एटीएम में पैसा नहीं होने पर वह एसबीआई के एटीएम बूथ पर पैसा निकालने के लिए पहुंच गया। इसी दौरान बूथ पर पहले से मौजूद अज्ञात युवक ने उससे बहाने से एटीएम कार्ड मांग लिया और कार्ड बदल लिया। फिर बोला एटीएम में पैसा नहीं है। इस पर मोहम्मद घर चला गया।
घर पहुंच कर उसने एटीएम से पैसा नहीं निकलने की जानकारी पिता को दी। उधर, थोड़ी देर बाद शातिर ने दो किश्तों में खाते से 25 हजार रुपये पार कर दिया। अचानक मोबाइल पर खाते से पैसा निकलने का मैसेज देख भुक्तभोगी बैंक कर्मी के होश उड़ गए। आनन-फानन वह भागकर बैंक पहुंचे। घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक को देते हुए खाता और एटीएम कार्ड दोनों लाक कराया। इसके बाद थाने पहुंच भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। बैंक कर्मी की तहरीर पर अज्ञात शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।