{"_id":"2c3c94262255d17353850eafa9a54e94","slug":"crime-hindi-news-1204","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगादा करने पर विवाहिता के घर बरपा कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तगादा करने पर विवाहिता के घर बरपा कहर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधार दी गई रकम मांगने से भड़के बेला फतेहपुर गांव के एक दबंग व्यक्ति ने बुधवार की रात पड़ोसन के घर हमला करके उत्पात मचाया। घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 3 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेला फतेहपुर गांव की रहने वाली प्रेमा देवी पत्नी हरिश्चंद्र ने बताया कि छह महीने पहले पड़ोसी ने उससे किसान क्रेडिट कार्ड यानि केसीसी में जमा करने के लिए 20 हजार रुपया उधार लिया था। उसने महीनेभर में पैसा वापस करने की बात कही थी। कई महीने बीतने के बाद जब उसने पैसों की मांग की तो वह आज-कल में देने की बात कहकर टरकाने लगा। दो दिन पहले वह पैसा मांगने पड़ोसी के घर गई तो वह भड़क उठा। कहासुनी के दौरान उसने पैसा वापस करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। पड़ोसियों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। कहासुनी को लेकर बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे पड़ोसी ने दो अन्य व्यक्तियों के साथ उसके यहां हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने घर में तोड़फोड़ की।
विरोध करने पर उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट, तोड़फोड़ का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। हमलावरों के चले जाने के बाद पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि पैसे के लेन-देन में मारपीट की घटना हुई है। छानबीन करके हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।