{"_id":"b22ace13a85692cf9e0262aaee610d28","slug":"crime-hindi-news-1177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटट्ी परवेजाबाद का किशोर 6 दिन से लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटट्ी परवेजाबाद का किशोर 6 दिन से लापता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद गांव का एक किशोर 6 दिनों से लापता है। इससे परिवार के लोग परेशान हैं। खोजबीन के बाद भी कहीं सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने शनिवार को गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
पट्टी परवेजाबाद गांव निवासी रामप्रकाश का बेटा संजय कुमार (14) 14 फरवरी की शाम घर से घूमने के लिए निकला था, तभी से गायब है। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग खोजबीन में जुटे। परिवार के लोग संभावित स्थानों पर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को भुक्तभोगी पिता ने कोखराज थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।