फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

नाबालिग ने शादी पर दी आत्महत्या की धमकी

Sun, 21 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
कौशाम्बी के महेवाघाट इलाके में घरवाले 12 वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को जबरदस्ती दाम्पत्य बंधन में बांधने पर तुले हैं। पड़ोसी गांव की एक युवती से रिश्ता तय कर रखा है। पर किशोर शादी को तैयार नहीं है। आरोप है कि परिजन उसकी ज्यादा उम्र की युवती से जबरन शादी करा रहे हैं। शनिवार को उसने एसपी से शिकायत करके शादी रुकवाने की गुहार लगाई। चेताया कि यदि जबरदस्ती उसकी शादी कराई गई, तो वह आत्महत्या कर लेगा। एसपी ने एसओ महेवाघाट को प्रकरण की जांच करके रिपोर्ट मांगी है।


महेवाघाट थाने के टिकरा गांव का रहने वाला विनोद कुमार 12 वीं का छात्र है। उसकी उम्र 17 साल है। इतनी कम उम्र में घरवाले उसे दाम्पत्य सूत्र में बांधने पर अड़े हैं। पड़ोसी गांव की एक युवती से उसका रिश्ता तय कर दिया गया है। आरोप है कि युवती की उम्र उससे करीब 10 साल ज्यादा है। वह खुद से उम्र में बड़ी युवती से किसी भी सूरत में शादी को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं, अभी वह पढ़ना चाहता है। उसने परिजनों को अपने इस फैसले से अवगत करा दिया है। पर, परिवार के लोग उसकी कोई बात सुनने को राजी नहीं है।
विज्ञापन


 मां-बाप, परिवार के अन्य बड़े सदस्यों के साथ ही उसने रिश्तेदारों से भी शादी रोकने में मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी उसकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है। घरवालों की जिद से परेशान युवक ने शनिवार को पुलिस कप्तान से मुलाकात की। उन्हें प्रार्थनापत्र देकर कम उम्र में हो रही शादी को रुकवाने की गुहार लगाई। यही नहीं उसने यह भी चेताया है कि यदि घरवालों ने उसकी जबरदस्ती शादी की, तो वह खुदकुशी करने को मजबूर होगा। किशोर के प्रार्थनापत्र को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने महेवाघाट एसओ को गांव जाकर प्रकरण की संजीदगी के साथ तफ्तीश करने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed