फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

भूमिधरी जमीन पर भू-माफिया काबिज

Sun, 21 Feb 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के मौलवीगंज में भू-माफिया ने पड़ोसी की भूमिधरी जमीन पर कब्जा करके चहरदीवारी खड़ी कर दी। जानकारी होने पर भू-स्वामी ने विरोध किया तो हमलावर ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। जान बचाकर भागा अधेड़ थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने तीन भू-माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।


सराय अकिल थाना क्षेत्र के मौलवीगंज मोहल्ला निवासी अहमद उल्ला पुत्र हबीब उल्ला ने बताया कि कस्बे के समीप उसकी भूमिधरी जमीन पड़ी है। जिस पर घोसिया गांव के भू-माफिया ने जबरन कब्जा कर उस पर चहर दीवारी खड़ी कर दिया है। भूमिधरी जमीन पर कब्जे के साथ निर्माण की जानकारी भुक्तभोगी को हुई तो मौके पर पहुंचकर उसने निर्माण कार्य बंद करने को कहा। आरोप है कि कब्जे का विरोध करने पर भू-माफिया ने उसे जान से मारने की धमकी देते दौड़ा लिया। किसी तरह जान बचाकर वह थाने पहुंचा।
विज्ञापन


 मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। भुक्तभोगी की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने लालचंद्र, रामराज समेत तीन कब्जेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।  एसओ पीके यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन










विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed