फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

कौशाम्बी में पकड़ी गई देशी शराब

Sat, 10 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 10 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime
नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की दोपहर  कोड़र गांव के समीप से इंडिका कार में लदी 20 पेटी देशी शराब पकड़ी है। आबकारी विभाग के मुताबिक पकड़ी गई शराब करीब 54 हजार रुपये की है। वहीं शराब के साथ पुलिस ने प्रतागढ़ के रहने वाले दो व्यक्तियों को भी दबोचा है। एसओ ने बताया कि यह शराब प्रतापगढ़ से बेचने के लिए कौशाम्बी लाई गई थी। पुलिस इस गोरखधंधे में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब एक बजे उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कार से देशी शराब की खेप ओेसा होते हुए महेवाघाट की ओर जाएगी। शराब तस्करी की भनक लगते ही पुलिस ने कोड़र गांव के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान वहां से एक इंडिगो कार आई। पुलिस ने इस कार को रोककर तलाशी ली। एसओ ने बताया कि तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 20 पेटी देशी शराब मिली। शराब बरामद होने पर पुलिस ने कार सवार दोनों व्यक्तियों को भी हिरासत में ले लिया। साथ ही घटना की जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद ने भी छानबीन की।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक ने बताया कि कार में 20 पेटी यानि कुल 900 क्वाटर शराब मिली है। जिसकी मौजूदा मार्केट में कीमत करीब 54 हजार रुपये है। साथ ही बताया कि यह देशी शराब सुपीरियर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड सीबीगंज बरेली की बनी है। पुलिस टीम ने शराब लदी कार को कब्जे में लेते हुए दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उन्हें जेल भेज दिया है। शराब के साथ पकड़े गए युवकों में अनुपम कुमार निवासी अत्तानगर कुंडा और बलराम सिंह निवासी बुलाकीपुर कुंडा हैं। पुलिस के मुताबिक यह शराब प्रतापगढ़ से लाकर कौशाम्बी में बेची जानी थी। पुलिस पकड़े गए शराब तस्करों से पूछताछ के बाद इस गिरोह में शामिल और लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसनेट
पहले भी द्वाबा में पकड़ी जा चुकी है शराब
मंझनपुर(ब्यूरो)। द्वाबा में अर्से से मादक पदार्थो की तस्करी हो रही है। गैर प्रांतों से गांजा, अफीम के साथ देशी और विदेशी शराब की खपत की जा रही है। एक मई को सैनी कोतवाली पुलिस ने हाइवे से तीन लाख रूपये की अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। एक जून को आबकारी पुलिस की टीम ने गुलामीपुर स्थित एक ढाबे से बीयर लदी ट्रक को पकड़ा था। जिसमें 6 लाख रूपये की बीयर लदी थी। 20 जून को पिपरी कोतवाली पुलिस ने काठगांव के ग्राम प्रधान पवन पटेल के निजी नलकूप से 20 लाख रूपये की देशी शराब बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed