फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

मार्ग हादसे में युवक की मौत, कोहराम

Thu, 18 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
कौशाम्बी के समीप बुधवार की रात हुए मार्ग हादसे में जाठी गांव के एक युवक की मौत हो गई। वह रात में मेड़रहा गांव दावत में शामिल होने अपने एक दोस्त के साथ गया था। लौटते समय गांव के समीप ही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाठी गांव निवासी आशीष कुमार (22) पुत्र दिनेश कुमार मिश्र बुधवार की शाम अपने एक दोस्त के साथ बाइक से दावत में शामिल होने मेड़रहा गांव गया था। रात करीब 9 बजे दोनों घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक कौशाम्बी ब्लाक से आगे बढ़ी।
विज्ञापन


सामने से आ रहे एक अन्य बाइक से सीधी टक्कर हो गई। बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल में सवार चारों युवक घायल होकर गिर गए। दुर्घटना होने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सभी घायलों को उठाकर गांववाले अस्पताल लेकर गए। जहां चेकअप करते हुए चिकित्सकों ने आशीष कुमार (22) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। इधर, हादसे में जवान बेटे की हुई मौत से घर में कोहराम मच गया। चीखते-चिल्लाते परिवार को मौके पर भागे। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार की चपेट में आने से बालिका जख्मी
बारा (ब्यूरो)। मां के साथ मंदिर जा रही 8 वर्षीय बालिका क्वालिस की चपेट में आने से गंभीररूप से जख्मी हो गई। नाजुक दशा में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बालिका को कुचलने वाली कार और चालक को हिरासत में ले लिया है। कौशाम्बी थाने के नरेंद्र बारा गांव निवासी बच्चालाल यादव की बेटी इन दिनों मायके आई है। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी 8 साल की बेटी गुड़िया के साथ मंदिर पूजा करने जा रही थी। इस दौरान जैसे ही उसकी बेटी गुड़िया सड़क पार करने लगी, तभी सामने से आई तेज रफ्तार क्वालिस ने उसे कुचल दिया। कार की चपेट में आकर वह जख्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed