फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

डिग्री कालेज के शिक्षक पर जानलेवा हमला

Thu, 18 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
भिखनापुर (मूरतगंज) डिग्री कालेज में वनस्पति विज्ञान के अध्यापक मनीष केसरवानी पर बृहस्पतिवार की शाम एक छात्र ने जानलेवा हमला कर दिया। कालेज से घर लौटते समय रास्ते में रोककर उनके ऊपर लोहे की छड़ से प्रहार करके लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर लोगों के दौड़ने पर हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी ने हमलावरों के खिलाफ मूरतगंज चौकी में तहरीर दी है।

कोखराज थाने के भरवारी कस्बा निवासी मनीष कुमार केसरवानी (30) भिखनापुर डिग्री कालेज में वनस्पति विज्ञान के अध्यापक हैं। बृहस्पतिवार को बीएससी प्रथमवर्ष की प्रायोगिक परीक्षा थी। बताया जाता है कि मूरतगंज कस्बे के एक छात्र ने उनसे प्रायोगिक परीक्षा में मदद मांगी, लेकिन उन्होंने नकल में मदद करने से इंकार कर दिया। इस पर उसने कालेज में अध्यापकों को धमकी दी थी।  परीक्षा समाप्त कराने के बाद शिक्षक मनीष कुमार घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह मूरतगंज कस्बे से बाहर निकले। रास्ते में छात्र ने 4-5 साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। छात्रों ने शिक्षक पर हमला बोल दिया। लोहे की छड़ से प्रहार करके उन्हें लहूलुहान कर दिया। सरेराह हमले से हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों के साथ आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। घटना देख लोग हतप्रभ रह गए। हमले में जख्मी शिक्षक को ग्रामीणों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर मरहम पट्टी कराई। वहीं भुक्तभोगी शिक्षक ने हमलावरों के खिलाफ मूरतगंज चौकी में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed