{"_id":"dc60db782710e7b724d1fb77a2c5cb33","slug":"crime-hindi-news-1133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटकर बाप-बेटे को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीटकर बाप-बेटे को किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
मटर की फलियां तोड़ने से मना करने पर बिलासपुर गांव के दबंग युवकों ने अधेड़ और उसके बेटे को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर गांववालों को आता देख हमलावर भाग निकले। पिपरी थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव का निवासी अमृतलाल किसान है।
सोमवार की सुबह उसके मटर के खेत से गांव के दो युवक फलियां तोड़ रहे थे। तभी वह वहां पहुंच गया। उसने युवकों को चोरी से मटर की फलियां तोड़ते देख गुस्सा किया, तो दोनों युवक उससे भिड़ गए। उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने दौड़े उसके बेटे नत्थू लाल (22) को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।