फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन में फंसा चालक

Tue, 16 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के कनवार बार्डर पर सोमवार की सुबह बेकाबू ट्रक पेड़ से टकरा गया। इससे घायल चालक घंटों दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन में फंसा रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।



कोखराज क्षेत्र के टिकरी निवासी चालक अवधेश कुमार पुत्र हंसराज ट्रक चालक है। सोमवार को वह ट्रक लेकर कानपुर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही ट्रक कनवार गांव के समीप पहुंचा। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से जा टकराया। इससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में गंभीररूप से जख्मी चालक घंटों केबिन में फंसा रहा। उधर, दुर्घटना हुई देख जुटे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अजुहा पुलिस ने जेसीबी मंगाकर केबिन में फंसे जख्मी ट्रक चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed