{"_id":"bbaffb599657a6fcdc1ae5ef4aec5c2c","slug":"crime-hindi-news-1119","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगीर का घर खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजगीर का घर खंगाल ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बेखौफ चोरों का गिरोह रोजाना दुकान-मकान खंगाल रहा है। शुक्रवार की रात पिपरी के डीहा चायल मोहल्ले के रहने वाले राजगीर का मकान चोर खंगाल ले गए। दीवार फांदकर राजगीर के घर से चोर नगदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान ले भागे। भुक्तभोगी की सूचना पर आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश में जुटी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के डीहा चायल मोहल्ले का रहने वाला प्रकाश चंद्र राजगीर है। शुक्रवार रात दीवार फांदकर चोर उसके घर में घुस गए। कमरे में घुसकर संदूक, आलमारी का ताला तोड़कर चोर 10 हजार रुपये, गहने, बर्तन, कपड़े समेत करीब एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह जागने पर हुई। कमरे का टूटा ताला और बिखरा सामान देख घरवालों के होश उड़ गए। पड़ोसी के घर चोरी होने की खबर लगते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस आई।
मौका मुआयना करने के साथ ही पुलिस ने भुक्तभोगी परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही धरपकड़ के साथ घटना का खुलासा किए जाने का प्रयास है। वहीं, रात में हुई घटना से गांववालों में दहशत है।