फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

सर्राफ की दुकान खंगाल ले गए चोर

Wed, 07 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 07 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
 बेखौफ चोरों ने सोमवार की रात पिपरी के असरावल कला बाजार स्थित सर्राफ की दुकान खंगाल डाली है। ताला तोड़कर घुसे चोर दुकान से आलमारी ही उठा ले गए थे, जो सुबह खेत में टूटी मिली। हालांकि इतना कुछ करने के बाद भी चोरों के हाथ करीब एक लाख रुपये के ही गहने लगे हैं। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इलाहाबाद के सुलेम सराय निवासी प्रकाशचंद्र शर्मा की पिपरी कोतवाली के असरावल कला में सर्राफ की दुकान है। बताया कि रोजाना शाम को वह दुकान बंद करके सुलेम सराय घर चला जाता है। सोमवार की रात दुकान का ताला तोड़कर चोर आलमारी उठा ले गए। आलमारी में करीब दो किलोग्राम चांदी और लगभग 10 ग्राम सोने के गहने थे। इसके अलावा करीब 5 हजार रुपये नगदी मौजूद थी। चोरों ने दुकान से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में आलमारी तोड़कर गहने, पैसे निकाले थे। इधर, सुबह जब बाजार के लोगों की नजर दुकान के टूटे हुए ताले पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


लोगों ने फोन करके इसकी जानकारी भुक्तभोगी दुकानदार को दी। दुकान में चोरी होने की भनक लगते ही प्रकाशचंद्र भागकर दुकान आया। भीतर का मंजर देख वह सन्न रह गया। सूचना पर पिपरी कोतवाली पुलिस भी आई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पिपरी पीके यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश की जा रही है। प्रयास है कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed