फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   child death in hospital kaushambi

मौत के चार घंटे बाद शव को किया रेफर

Mon, 19 Jun 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 19 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
child death in hospital kaushambi
क्राइम
सरायअकिल के एक निजी अस्पताल के संचालकों ने संवेदनहीनता की रविवार को सारी हदें पार कर दीं। पांच साल के मासूम की डायरिया से मौत हो गई, इसके बाद भी डॉक्टर नहीं पसीजे और रुपया कमाने के चक्कर में उसको भर्ती किए रखा। चार घंटे बाद शव को रेफर कर दिया। शव लेकर परिजन जिला अस्पताल आए तो डॉक्टरों ने सच्चाई बताई। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन


    सरायअकिल के कोलूहा निवासी पप्पू ने अपने पांच साल के बेटे गुड्डू को क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था। गुड्डू डायरिया से बीमार था। इलाज के दौरान सुबह करीब दस बजे ही उसकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी पप्पू को नहीं दी गई। चार घंटे बाद अस्पताल कर्मियों ने यह कहकर उसको रेफर कर दिया कि वह उसे कहीं दूसरी जगह ले जाए।
विज्ञापन


 पप्पू अपने परिजनों के साथ गुड्डू के शव को लेकर जिला अस्पताल आया। इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सकों ने जांच की तो पता चला कि बच्चे की मौत चार घंटे पहले ही हो चुकी है। पूछताछ की गई तो डॉक्टरों के होश उड़ गए। सच्चाई जानकर पप्पू आपे से बाहर हो गया। पप्पू ने सीएमओ से मामले की शिकायत की है। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि मामला गंभीर है। जांच के लिए उन्होंने कमेटी गठित कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed