फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chail crime

मंडलीय अधिकारियों की मौजूदगी में चरवा में मारपीट, फायरिंग

Fri, 06 Oct 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 06 Oct 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chail crime
crime
चायल ब्लाक के चरवा गांव में बृहस्पतिवार को तकनीकी जांच करने पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर के सामने ही प्रधान समर्थकों व ग्रामीणों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले, इस दौरान फायरिंग भी हुई। हमले में महिला प्रधान समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है। डिप्टी डायरेक्टर शासन के निर्देश पर जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


 चरवा ग्राम सभा जिले की सबसे बड़ी पंचायत है। यहां पिछले वर्षों में लगभग एक करोड़, 34 लाख रुपए से विकास कार्य हुआ है। बृहस्पतिवार को  डिप्टी डायरेक्टर बीडी सिंह, इंजीनियर जिला पंचायत नरेंद्र यादव और डीपीआरओ कमल किशोर जांच के लिए गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों की मौजूदगी में जांच हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत भी की। प्रधान के साथ अफसर चंदई तारा मजरे में जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्रधान पति दीपक पांडेय से प्रधान प्रत्याशी रहे लालजी वर्मा की किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इस पर प्रधान समर्थकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट देख लालजी के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन


मारपीट में लालजी वर्मा के साथ कुलदीप वर्मा, सुनील वर्मा, सतीश वर्मा और राकेश पासी घायल हो गए। वहीं महिला प्रधान अंजनी पांडेय के साथ प्रधान पति दीपक पांडेय और उसका बेटा भी घायल हो गया। दो पक्षों में खून खराबा होने पर अधिकारी वहां से वापस चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायल कुलदीप वर्मा, राकेश पासी और सुनील वर्मा की हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। लालजी का कहना है कि चुनावी रंजिश में प्रधानपति के इशारे पर जानलेवा हमला किया गया है। दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग भी की गई। मामले में चरवा कोतवाल रावेन्द्र सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण के प्रयास का प्रधान ने लगाया आरोप
चरवा ग्राम प्रधान अंजनी पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट, फायरिंग करने व अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया है। प्रधान का आरोप है कि लालजी वर्मा सफारी गाड़ी से मौके पर आए और उनके पक्ष के घायलों को जबरन गाड़ी में लादने का प्रयास किया। ग्रामीणों के विरोध करने पर वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed