{"_id":"594836f94f1c1b03678b46cc","slug":"car-accident-in-kaushambi-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार पुल से नीचे गिरी, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार पुल से नीचे गिरी, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर लोहरा मोड़ के समीप रविवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार कानपुर में स्थित वाटर पार्क से घूमकर घर लौट रहे थे। कार सवार चक रघुनाथपुर नैनी के रहने वाले थे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में युवकों की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
नैनी इलाहाबाद के चक रघुनाथपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश उर्फ रीशू (26) पुत्र मूलचंद्र किराना व्यवसायी है। रविवार की सुबह रीशू अपने साथी इरशाद (30), डब्बू (20) और सन दयाल (25) के साथ कानपुर स्थित वाटर पार्क घूमने के लिए गया था। रात करीब 11 बजे कार सवार युवक घर लौट रहे थे। हाईवे पर लोहरा मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुल से नीचे गिर गई।
हादसे में चंद्रप्रकाश उर्फ रीशू और इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड्ड में गिरी कार देख राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद घटना की जानकारी मृतक और घायलों को परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। देर रात युवकों के परिजन घटनास्थल पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर घायलों को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।