फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   businessman died in a road accident

ट्रैक्टर की टक्कर से कारोबारी की मौत

Wed, 09 Jan 2019 12:32 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 09 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
चायल। पूरामुफ्ती बाजार में सोमवार रात बेकाबू ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार कारोबारी को रौंद दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती गेट निवासी राजू त्रिपाठी (30) पुत्र स्व. राजनारायण ने स्थानीय बाजार में ही मोबाइल की दुकान खोल रखी थी। सोमवार रात वह दुकान बंद करके घर जा रहा था। थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजू गिर गया।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रैक्टर उसको कुचलते हुए गुजर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए पहुंचे। परिवार वाले राजू को लेकर अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। घटना से घर के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed