{"_id":"59370f124f1c1b821c9c8d81","slug":"bus-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी बस हाईजैक कर लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरी बस हाईजैक कर लूटी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी थाना क्षेत्र के हकीमपुर पुल के समीप मंगलवार देर रात कानपुर देहात से आ रही बारातियों से भरी बस को बदमाशों ने हाईजैक कर लूट लिया। बारातियों से डेढ़ लाख नगद लूटने के बाद पीछे आ रही एक बोलेरो और पिकअप सवार लोगों से भी बदमाशों ने लूटपाट की। बारातियों का आरोप है कि बदमाश दुल्हन के चढ़ावे का जेवर भी लूट गए। सूचना पर जिले के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने घटना की जांच की।
कानपुर देहात के मोअज्जमपुर (बिल्हौर) निवासी कमलेश यादव की मंगलवार को कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में बारात जानी थी। बारात विलंब से कौशाम्बी जिले में प्रवेश हुई। बारातियों को घर तक लाने के लिए दुल्हन के पिता रामदीन ने दो बाइक सवार लोगों को हकीमपुर मोड़ के समीप भेजा था। वह बारात की बस का इंतजार कर रहे थे। बस आती, इसके पहले ही अचानक बाइक व चार पहिया से आए बदमाशों ने बस को रिसीव करने आए बाइक सवार लोगों पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उनको खड्ढ में डाल दिया। इसके बाद बस आते ही उसको रिसीव किया। बस को मढ़ी गांव के जाने वाले रास्ते में न ले जाकर उसको हकीमपुंर गांव की ओर ले गए। बारातियों को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ की तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी।
बस मुख्यमार्ग से उतरकर लिंक मार्ग में पहुंच गई थी। इसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने तमंचे की नोक पर बारातियों को लूटा। बस की लाइट देखकर बारात में शामिल रही बोलेरो व पिकअप जीप सवार लोग भी पहुंच गए। उनको भी बदमाशों ने लूटा। बारातियों का आरोप है कि बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये नगद, लाखों के जेवर के अलावा दर्जनों मोबाइल लूटे। बाराती बदमाशों से भिड़ गए तो हकीमपुर गांव की महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। सूचना पर एसपी वीके मिश्र सभी थानों की फोर्स लेकर रात करीब साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंचे। एसपी का कहना है कि बारातियों के साथ मारपीट हुई है। घटना की जांच की जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।