{"_id":"583c7dd04f1c1b0f1ede58f2","slug":"brothers-killer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए भाइयाें ने मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के लिए भाइयाें ने मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी के सचवारा गांव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद में भाईयों ने ही भाई महेश को मौत के घाट उतार दिया। महेश की पीट-पीटकर सरेआम हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई व एक भतीजा भाग निकले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
करारी थाना क्षेत्र के सचवारा गांव का रहने वाला महेश कुमार (32) पुत्र ननका का भाई से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान भाई गणेश प्रसाद, महेंद्र और भतीजे राजेंद्र ने महेश को बेरहमी से पीटते हुए गुप्तांग में जोरदार प्रहार कर कर दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से घर छोड़कर भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पत्नी शीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गणेश, महेंद्र और राजेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई-भतीजे द्वारा युवक की हत्या किए जाने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। करारी कोतवाल जेपी राय ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस घटना की तहकीकात और आरोपियों की तलाश कर रही है।